देहरादून
वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्रो में आपराधिक गतिविधियो में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक: 07-06-26 की रात्री हाथीबडकता क्षेत्र मे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को संदिग्धता के आधार पर रोककर चैक किया गया तो अभियुक्त के पास से एक अवैध खुखरी बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में पूछने पर अभियुक्त कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया। अभियुक्त से सख्ती से पूछने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये वो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, चोरी तथा अन्य आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0: 90/2026 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
आकाश भट्ट उर्फ अंडा पुत्र स्व0 रमेश भट्ट निवासी 50 बृजलोक कालोनी, सालावाला, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 35 वर्ष
*बरामदगी:*
अवैध खुंखरी- 01
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0- 50/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना डालनवाला,
2- मु0अ0सं0- 23/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना डालनवाला,
3- मु0अ0सं0- 234/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना प्रेमनगर,
4- मु0अ0सं0- 32/2024 धारा 380/457/411 भादवि थाना डालनवाला,
5- मु0अ0सं0- 248/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना डालनवाला
*पुलिस टीम*
1- का0 अनिल कुमार,
2- का0 सत्यम कुमार,

