चोरी की स्कूटी के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून





दीप चन्द्र गहतोडी निवासी उदय विहार काँलोनी, हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा उनकी स्कूटी संख्या: एम0पी0-20- एसएम-9846 रंग सफेद को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-191/2026 धारा 303(ए)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली कैण्ट पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई।  साथ ही पूर्व में नकबजनी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक: 20-03-26 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मण्डी जाने वाले रास्ते से एक अभियुक्त: माईकल पुत्र डैनी निवासी कण्डोली चीडोवाली थाना रायपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी संख्या: एम0पी0-20-एसएम-9846 बरामद की गयी।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की स्कूटी को राह चलते व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

माईकल पुत्र डैनी निवासी कण्डोली चीडोवाली, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष

*बरामदगी :-*

स्कूटी संख्या: एम0पी0-20-एसएम-9846

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 ओमवीर सिंह
2- का0 विकास कुमार
3- का0 जयपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *