हल्द्वानी में कांग्रेस की शंखनाद रैली, खड़गे ने कांग्रेस को नींव


“हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी आदरणीय कुमारी शैलजा जी को कृपाण भेंट करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और गौरव का विषय है।
कृपाण केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, न्याय, आत्मसम्मान और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इसे भेंट करने का मेरा उद्देश्य कांग्रेस नेतृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना भी है।
मुझे विश्वास है कि श्री खड़गे जी के नेतृत्व और कुमारी शैलजा जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
यह क्षण मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी भावनात्मक और गौरवपूर्ण रहा। मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इस सम्मान को स्वीकार किया।”
— डॉ. जसविंदर सिंह गोगी
अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून




