महानगर कांग्रेस कमेटी ने सीएम धामी के चार साल के कार्यकाल पर पूछे कई सवाल

देहरादून

पत्रकार वार्ता में  भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चार साल की विफलताओं पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डा. जसविन्दर सिह गोगी ने निम्न बिन्दुओं को लेकर पत्रकार बंधुओं को संबोधित किया
1. भाजपा के सांसद विधायक और पदाधिकारी स्वयं सरकार की विफलताओं को उजागर कर रहे हैं जो स्पष्ट संकेत है कि सब कुछ ठीक नहीं है।
2. चार साल की नाकामियोंए जनविरोधी नीतियों और देवभूमि की अस्मिता पर हमलों की लंबी सूची भाजपा सरकार के कार्यकाल की पोल खोलती है।
3. बेरोजगारी और पलायन में बेतहाशा वृद्धि सरकार के खोखले दावों की असलियत उजागर करती है।
4. महिला अपराधों में उत्तराखंड शीर्ष पर पहुंच गया है जो धामी सरकार की गंभीर विफलता को दर्शाता है।
5. सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें इसी कार्यकाल में हुईं जो सरकार की निष्क्रियता और लाचर  व्यवस्था को उजागर करती हैं।
       6. खनन और भू.माफियाओं को    संरक्षण भाजपा नेताओं के विरोध के बावजूद नदियों की खुली लूट को नहीं रोका गया।
7. उपनल आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों की उपेक्षाए और पुरानी पेंशन योजना की बहाली में असंवेदनशीलता सरकार की कर्मचारी.विरोधी मानसिकता को दर्शाती है।
8. निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और मलिन बस्तियों का दमनए कांग्रेस सरकार की नियमितीकरण नीति को दरकिनार कर गरीबों को बेघर किया गया।
9. स्वास्थ्य और शिक्षा की दुर्दशाए महिलाओं को शौचालय में प्रसव और विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी से भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।
10. एम्स ऋषिकेश सहित प्रमुख संस्थानों में बढ़ती अनियमितताएं और भ्रष्टाचारए पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक है।
11. सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी लापरवाहीए प्रधानमंत्री आवासए उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा
महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि किनरों के बधाई दरे को भी सरकार द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए। बिना निर्धारित दरे के चलते किनर अपनी मनमानी से बधाई दरे लोगों से लेते है। डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा किनरो की दरे निर्धारित करने हेतु 11 जुलाई को नगर निगम में प्रदर्शन करेंगें।
अमरजीत सिंह ने कहा प्रदेश में अस्पातलों की स्थिति बहुत ही खराब है और राजधानी देहरादून के सबसे बडे जिलाअस्पताल दून की दशा भी बहुत ही बदहाल है।प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से अमरजीत सिंह, मदन लाल प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,सुनील जायसवाल, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *