उत्तराखंड में घर वालो ने काटे अपने बेटे के हाथ, जानिए मामला

टिहरी

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में रिश्तों का कत्ल हो गया। घरेलू विवाद में बड़े भाई ने पत्नी और मां के साथ मिलकर सगे छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उपचार के दौरान साजिशन उसके दोनों हाथ कटवा दिए गए। घनसाली पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह वारदात घनसाली थाने के बाल गंगा तहसील की बासर पट्टी के लसियाल गांव की है। थाना घनसाली के प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह जाटव ने बताया कि गांव का पूरब सिंह (28) पुत्र स्वर्गीय गजे सिंह मुंबई के एक होटल में काम करता था। उसकी 25 वर्षीय पत्नी अंजलि, मां जेठी देवी और छोटा भाई अंग्रेज सिंह (24) गांव में ही रहते हैं। 20 दिसंबर को जेठी देवी और अंजलि ने पूरब सिंह को गांव बुलाया था। अंग्रेज का कहना है कि हमले से पहले पूरब और अंजलि उसकी मां से झगड़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *