देहरादून

देहरादून के मेहुवाला क्षेत्र में दो समुदाय के बीच झड़प का मामला सामने आया है।जिसमें हिंदू पक्ष द्वारा यह आरोप लगाया गया कि दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा मेहुवाला स्थित एक नुमाइश में दो लोगों को बुरी तरह पीटा गया । जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस ने मामले को शांत कर दिया है लेकिन पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से कतरा रही है। वही दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
