हरिद्वार में युवा मोर्चा ने वन नेशन वन इलेक्शन के तहत चलाया हस्ताक्षर अभियान

हरिद्वार

एक राष्ट्र एक चुनाव की मुहिम को लेके एस एम जे न पजी कॉलेज मैं स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे अनेकों स्टूडेंट्स द्वारा अपने हस्ताक्षर कर इस मुहिम को अपनी अपनी स्वीकृति दी गई।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करते हुए भारतीय लोकतंत्र मैं वन नेशन वन इलेक्शन का महत्त्व समझाया और सभी स्टूडेंट्स को इस मुहिम मैं बढ़ चड़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील बत्रा ने भी अपना समर्थन देते हुए स्टूडेंट्स को राष्ट्र मैं वन इलेक्शन वन इलेक्शन क्यों जरूरी है इसकी जानकारी दी और इस मुहिम को जन जन तक पुहचाने की अपील की।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान ने इस मुहिम को राष्ट्र लोकतंत्र के हित मैं बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अपील का स्वागत किया और युवाओं को इस से जुड़ने के लिए कहा।वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक नवजोत वालिया ने सभी स्टूडेंट्स का आभार व्यक्त करते हुए इस मुहिम को जिले के सभी स्टूडेंट्स तक ले जाने को कहा।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश पाल जिला सह संयोजक आदित्य गौड़ विक्रम भुल्लर दीपांशु शर्मा आदर्श कश्यप शुभम मेंडोला विनय थपलियाल करण वर्मा दिव्यांश एसके चौहान कमल तनेजा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *