देहरादून
देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहूवाला चंदा ताल में खाद्य विभाग की टीम होली के दौरान अवैध मावे की सूचना पर एक मकान में पहुंची। लेकिन खाद्य विभाग की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। दरअसल जब छापेमारी करने टीम पहुंची, तो मकान में दो महिलाएं, एक नाबालिक लड़की और एक नाबालिक लड़का मौजूद था। महिला होने के कारण खाद्य विभाग की टीम और एक पुलिसकर्मी घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। थोड़ी देर में घर में मौजूद एक महिला ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से बातचीत के दौरान अपने कपड़े फाड़ लिए। जिसके बाद आसहज होकर खाद्य विभाग की टीम पीछे हट गई। वहीं करीब 1 घंटे पहले खाद्य विभाग द्वारा महिला पुलिसकर्मी की मांग की गई थी। लेकिन महिला पुलिस कर्मी को पहुंचने में देर लग गई। महिला के कपड़े फाड़ने के कुछ देर बाद नाबालिक लड़का पहले फरार हुआ। उसके बाद तीनों महिलाएं घर में ताला लगाकर चली गई। जिससे यह छापेमारी पूरे तरह से असफल हो गई। वही यह दून पुलिस और खाद्य विभाग की कार्यशाला को भी दर्शाता है, की पूरे इंतजाम के साथ छापेमारी करने क्यों नहीं पहुंची। बताया जा रहा है की नकली मावा बनाने वाले व्यक्ति का नाम शाहनवाज है वह पहले भी इन कामों में लिप्त था। वही यह सूचना प्राप्त हो रही है कि अब पूरे इंतजाम के साथ खाद्य विभाग की टीम एक बार फिर मकान में छापेमारी करेगी।
