उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, प्रदेश पूर्ण साक्षर घोषित, उपनल कर्मियों को समान वेतन में राहत

 

उत्तराखंड: सचिवालय में आज धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आयोजित की गई. धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये. कैबिनेट बैठक के शुरुआत में शोक प्रस्ताव पास किया गया. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी. खंडूरी और मशहूर शूटर और पद्म श्री अवॉर्डी जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद विस्तार से कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

  1. उत्तराखंड संस्कृत नियमावली 2026 में संशोधन को मंज़ूरी
  2. सड़क बनाने के इस्तेमाल होने वाले कोलतार की उपलब्धता ना होने की वजह टेंडर की अनुबंध समय बढ़ाया गया.
  3. उत्तराखंड मो पूर्णतः साक्षरता घोषित करने को लेकर कैबिनेट में मंज़ूरी.
  4. आबकारी नियमावली में संशोधन, अब वेट और सेस में लगाने वाले दोहरे टैक्स को ख़त्म किया गया.
  5. कृषि विभाग में सगंध पोधा केंद्र सेलाकुई में परफ्यूम की जांच के लिए बनायी जाएगी प्रयोगशाला.
  6. पर्यटन विभाग द्वारा हिमालय कार रैली के आयोजन को लेकर मंज़ूरी. जिसमें 25 देशों के लोग शामिल.
  7. उपनल के मामले में समान कार्य समान वेतन अब कट ऑफ़ डेट से इतर वालो को मंज़ूरी.
  8. कारगार नियमावली में अभ्यस्त अपराधी की परिभाषा निर्धारित.
  9. सेवा नियमावली में भी संशोधन विभाग में पदों की संख्या भी बढ़ाई गई.
  10. राज्य आंदोलन कारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को हाल में हुई भर्तियों में शामिल किया गया.
  11. चारधाम यात्रा में इस्तेमाल में होने पशुओं के बिना की धनराशि 20 फीसदी सरकार देगी, सरकार 1 करोड़ खर्च.
  12. पशुपालन विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत कृत्रिम गर्भधारण की योजना को मंजूरी

उपनल के सभी कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन मिलेगा. धामी कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है. उपनल कर्मचारी बड़े लंब समय से इसकी लड़ाई लड़ रहे थे. आज धामी कैबिनेट ने उनकी सालों पुरानी मांग पर मुहर लगा दी है.




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button