SDRF उत्तराखण्ड की त्वरित कार्यवाही से श्रद्धालु का जीवन सुरक्षित

देहरादून

यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर तैनात SDRF उत्तराखण्ड पुलिस की टीम ने आज मानवीय संवेदनशीलता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं दक्षता का परिचय देते हुए अचेत हुए एक श्रद्धालु को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराकर सुरक्षित जीवन बचाव किया।

आज दिनांक 27 मई 2026 को लगभग 18:05 बजे SDRF पोस्ट राममंदिर, जानकीचट्टी को यात्रियों द्वारा सूचना दी गई कि यम द्वार के समीप एक श्रद्धालु अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है तथा तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट प्रभारी ASI पंकज घिल्डियाल के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

लगभग 2 किलोमीटर के दुर्गम पैदल मार्ग को शीघ्रता से पार कर टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक श्रद्धालु अचेत अवस्था में मिला। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कम ऑक्सीजन, थकान एवं ऊंचाई के प्रभाव के कारण श्रद्धालु की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। SDRF टीम द्वारा तत्काल ऑक्सीजन सहायता प्रदान करते हुए प्राथमिक उपचार प्रारम्भ किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF जवानों ने अथक प्रयास करते हुए श्रद्धालु को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जानकीचट्टी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार प्रारम्भ किया गया।

SDRF की त्वरित कार्यवाही एवं समय पर उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सहायता से श्रद्धालु का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।

रेस्क्यू टीम:

  1. ASI पंकज घिल्डियाल
  2. Ct प्रदीप मेहता
  3. Ct अनिल सिंह
  4. Ct अनुप सिंह
  5. PM आशीष भंडारी
  6. HG गौतम राम
  7. HG सुखदेव सिंह
  8. HG ममलेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *